फेसबुक पर लिखा मौत का स्टेटस और लगा ली फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के इंदिरानगर के अंबेडकर हास्टल में गुरुवार शाम कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह(30) का शव मेस में पंखे के कुंडे से लटकता मिला।
बिठूर के हृदयपुर का रहने वाला जितेंद्र सिंह कांग्रेस की नगर-ग्रामीण इकाई के अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष था। जितेंद्र एक दिन पूर्व हॉस्टल में दोस्तों से मिलने पहुंचा था।
गुरुवार को उसने आखिरी बार फेसबुक पर अपडेट किया था कि ‘जिंदगी को आखिरी सलाम’। सूचना पर सीओ कल्याणपुर, इंसपेक्टर फोरेंसिक टीम के साथ जांच पहुंचे।
बिठूर के हृयपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक ननकऊ का बेटा जितेंद्र सिंह कांग्रेसी नेता अभिजीत सिंह सांगा के साथ उठता-बैठता था। बुधवार शाम अंबेडकर हॉस्टल के कमरा नंबर तीन में रहने वाले छात्र भानु प्रताप, विनोद और रोहित से मिलने गया।
देर शाम हॉस्टल के मेस में जितेंद्र का शव रस्सी के सहारे कुंडे से लटकता मिला। हास्टल में रहने वाले राघव ने पुलिस को सूचना दी।
सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की वजह
मेस के कमरे में दो दरवाजे लगे हैं, एक में भीतर से कुंडी बंद थी और दूसरे गेट में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा।
सीओ कल्याणपुर राजेश सिंह के मुताबिक जितेंद्र की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। जितेंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिजन और कई कांग्रेसी नेता भी पहुंचे। अभिजीत सिंह सांगा ने बताया कि जितेंद्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, लेकिन कुछ बताया नहीं।