{"_id":"5c906b87bdec2214530f9aed","slug":"congress-leader-gets-rs-20-lakh-for-party-ticket-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेताजी ने 20 लाख लेकर दिलवाया कांग्रेस का टिकट! हाईकमान ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेताजी ने 20 लाख लेकर दिलवाया कांग्रेस का टिकट! हाईकमान ने किया तलब
Tue, 19 Mar 2019 09:39 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता पर 20 लाख रुपये लेकर लोकसभा का टिकट देने का आरोप लगा है। मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंच चुका है। पार्टी हाईकमान ने नेताजी को 23 मार्च को दिल्ली में तलब किया है। माना जा रहा है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
जिस सीट के लिए इन कद्दावर नेता पर रुपये लेकर पैरवी करने का आरोप लगाया गया है, वो पूर्वी यूपी में है। कांग्रेस की दूसरी सूची में वहां से प्रत्याशी घोषित किया गया था। शिकायतकर्ता ने विभिन्न माध्यमों से अपनी शिकायत हाईकमान तक पहुंचाई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के ही कई जनप्रतिनिधियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करा लेने का सुझाव हाईकमान को दिया है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि जिस प्रत्याशी को उस सीट पर उतारा गया है, वह काफी कमजोर है। जातिगत समीकरण भी उसके ज्यादा अनुकूल नहीं बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के एक बड़े पदाधिकारी ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि जब यह मामला कई माध्यमों से हाईकमान तक पहुंचा तो इसे काफी गंभीरता से लिया गया। शिकायत करने वाला भी कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है। वह खुद पहले भी चुनाव लड़ चुका है। शुरुआती फीडबैक में गड़बड़ी की आशंका मिलने पर हाईकमान ने होली के तत्काल बाद शनिवार को शिकायतकर्ता के साथ-साथ नेताजी को भी दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में तलब किया है। इन दोनों से बातचीत के बाद प्रत्याशी से भी बात होगी। सूत्रों की मानें, तो इस मामले में हाईकमान बड़ी कार्रवाई कर सकता है, ताकि आम कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि टिकट देने से पहले जातिगत समीकरण और प्रत्याशी की छवि समेत तमाम बिंदुओं पर गंभीरता से मनन कर लेना चाहिए। उसके बाद ही पैनल में किसी का नाम शामिल करना चाहिए।