फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader campaign in Rampur in Uttar Pradesh.

UP Election: पंक्चर बनाने वाले को कांग्रेस का घोषणा पत्र समझाने लगीं प्रियंका गांधी, कहा- मुद्दों पर वोट दें

Thu, 10 Feb 2022 07:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Feb 2022 07:13 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार जनसभा और रोड शो कर जनता को संबोधित कर रही हैं। वह व्यक्तिगत तौर पर भी लोगों से मुलाकात कर रही हैं।

विज्ञापन
Congress leader campaign in Rampur in Uttar Pradesh.
प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी में जमकर प्रचार कर रही हैं। वह जनसभा और रोड शो करने के साथ ही लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर मुद्दों पर वोट करने के लिए कह रही हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान रामपुर में वह पंक्चर बनाने वाले की दुकान में जा पहुंचीं। जहां उन्होंने मोटर मैकेनिक को कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन


इस मुलाकात को यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि एक दुकानदार से बातचीत कर अपनी प्रतिज्ञाओं के बारे जानकारी देतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। उन्होंने कहा कि असली मुद्दों पर वोट दें, कांग्रेस को वोट दें। वीडियो में मैकेनिक भी उनकी बातों को गंभीरता से सुनता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने मीडिया के जरिए भी जनता से अपील की है कि बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध व गरीबी के मुद्दों पर वोट करें। अपना वोट ऐसी पार्टी को दें जो इन मुद्दों को हल कर सके।

यूपी चुनाव के लिए गुरुवार को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। प्रियंका गांधी यूपी में लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। हालांकि, यूपी में मुख्य लड़ाई सपा-भाजपा के बीच होने की बात कही जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed