{"_id":"af9b743449771f60bd8e32c9107bc3f5","slug":"congress-is-responsible-for-scams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस ने घोटाले करने में पूरी ताकत लगा दी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस ने घोटाले करने में पूरी ताकत लगा दी'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Oct 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस अनर्गल बयानबाजी और जनता से झूठी हमदर्दी जताने के लिए धरना-प्रदर्शन की नौटंकी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह उनके काम नहीं आएगी, जनता जागरूक हो गई है। भाजपा और कांग्रेस वाले इन दिनों जमीनी सियासत के बजाय दिखाऊ राजनीति के अलंबरदार बने हैं।
ये दल हमेशा आराम के साथ जनता की समस्याओं को उठाने का नाटक करते रहे हैं। बसपा के पांच साल के राज में लोकतंत्र की हवा में लोग सांस लेने को भी तरस गए थे। तब अकेली सपा ही जनता के लिए जूझ रही थी।
विज्ञापन
भाजपा के पास जब कहने को कुछ नहीं रहा तो कानून-व्यवस्था का पुराना राग अलापने लगे हैं। जनता ने उन्हें उपचुनाव में भी नकार दिया।
वहीं, कांग्रेस राज्य और केंद्र में लगातार कई दशकों तक सत्ता में रही, लेकिन उसने घोटालों में ही अपनी सारी ताकत लगा दी। कांग्रेसियों को अब जनता की सुध आ रही है।
विज्ञापन