फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress is busy preparing for 2027 assembly elections assessing vote bank region-wise

UP: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी... कांग्रेस ने बनाया ये प्लान, अब इस रणनीति पर काम कर रही पार्टी

Sat, 24 Aug 2024 07:40 AM IST
शाहरुख खान चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Aug 2024 07:40 AM IST
सार

कांग्रेस 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। क्षेत्रवार वोटबैंक का आकलन कर रही है। करीब 25 जिलों में बैठक कर संगठन महासचिव रणनीति बना चुके हैं। अगले माह से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जिलेवार चुनाव जीतने का मंत्र देंगे।

विज्ञापन
Congress is busy preparing for 2027 assembly elections assessing vote bank region-wise
Congress - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन को दुरुस्त करने के साथ ही क्षेत्रवार वोटबैंक का आकलन किया जा रहा है। पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों को तीन श्रेणी में बांट रही हैं। पहली श्रेणी में करीब 175 सीटें रखी जाएंगी। 
विज्ञापन


इसके लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव अब तक 25 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इन जिलों में अगले माह से प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन था। सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और संविधान रक्षा के मुद्दे पर पार्टी को समर्थन मिला। कांग्रेस एक सीट से बढ़कर छह पर पहुंच गई हैं। अब पार्टी की रणनीति है कि विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल यादव पश्चिम और पूर्वांचल के करीब 25 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक ढांचा सुधार की रणनीति बनाई गई और भविष्य की तैयारियों पर चर्चा की गई।

साथ ही कांग्रेस से साथ जुड़ने वाले वोटबैंक का आकलन किया गया। इसके लिए संबंधित जिलों के सक्रिय पदाधिकारियों को लक्ष्य दिए गए हैं। ये पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रवार कांग्रेस की अब तक रही पैठ, वोटबैंक, जातिगत आंकड़ा और पिछले पांच चुनावों में हार-जीत के अंतर, पार्टी के लिए कौन सा मुद्दा मुफीद रहेगा, इसका ब्योरा तैयार करेंगे। दूसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इन जिलों का दौरा करेंगे। उस वक्त चिह्नित किए गए सक्रिय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ाई जाएगी।

तीन श्रेणी में बंटेंगी विधानसभा की सीटें
प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों को तीन श्रेणी में बांटा जाएगा। करीब 175 सीटों को पहली श्रेणी में रखा जाएगा। ताकि सपा के साथ गठबंधन पर बात चले तो इन सीटों की मांग की जा सके।

पार्टी की रणनीति है कि हर जिले की कम से कम दो विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उतारा जा सके। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को दुरुस्त किया जा रहा है। सक्रिय नेताओं को संगठन से लेकर चुनाव लड़ने तक का मौका दिया जाएगा। अगले माह से जिलेवार दौरा शुरू करेंगे।

सामाजिक न्याय के साथ ही उठा रहे स्थानीय मुद्दे
अजय राय ने कहा कि सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष का एलान किया है। प्रदेश में भी जनता के हितों की रक्षा लिए पार्टी सक्रिय है।

हम सामाजिक न्याय के साथ ही स्थानीय मुद्दों को भी वरीयता के आधार पर उठा रहे हैं। यह सिलसिला अगले माह से विधानसभा क्षेत्रवार शुरू हो जाएगा। जहां भी जनता का शोषण होगा, उस विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed