फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress in fifth phase of UP election.

यूपी में बिना लड़े ही 37 सीटों पर मुकाबले से बाहर हो गई कांग्रेस

Sun, 26 Feb 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Feb 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
congress in fifth phase of UP election.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में मतदान से पहले ही कांग्रेस 37 विधानसभा सीटों पर लड़ाई से बाहर है। इस चरण की कुल 51 सीटों में से 14 पर ही उसके उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन


इस चरण में अवध के कुल 11 जिलों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें से सात जिलों में ही कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे हैं। फैजाबाद, श्रावस्ती, संतकबीरनगर व अंबेडकरनगर में उसे गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं मिली है।
विज्ञापन


राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी कांग्रेस को दो सीटें जगदीशपुर और तिलोई ही मिली थीं, लेकिन ऐन मौके पर उसने अमेठी से अमीता सिंह और गौरीगंज से मो. नईम को उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जगदीशपुर में राधेश्याम कनौजिया और तिलोई में विनोद मिश्रा कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। सुल्तानपुर की केवल एक सीट कादीपुर कांग्रेस को मिली है, जहां उसने अंगद कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

ये हैं चुनावी मैदान में

congress in fifth phase of UP election.

बहराइच में नानपारा से वारिस अली, महसी से अली अकबर व पयागपुर से भगत राम पंजा निशान के साथ मैदान में हैं।

कांग्रेस ने बलरामपुर की तुलसीपुर सीट पर जेबा रिजवान और बलरामपुर सदर सीट पर शिवलाल को प्रत्याशी बनाया है।

सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट से कांग्रेस के अनिल सिंह चुनाव मैदान में हैं। गोंडा की गौरा सीट पर कांग्रेस ने युवा नेता तरुणेंद्र चंद्र पटेल तथा बस्ती के कप्तानगंज से कृष्णा किंकर सिंह राणा व रुधौली से सैयद अहमद खान को मैदान में उतारा है।

छह सीटों पर सपा-कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने

congress in fifth phase of UP election.

गठबंधन के बावजूद इस चरण की छह सीटों पर कांग्रेस व सपा उम्मीदवार आमने-सामने हैं। अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी अमीता सिंह के सामने सपा से चर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति तो गौरीगंज में मो. नईम के सामने सपा से राकेश प्रताप सिंह मैदान में हैं।

इसी तरह गोंडा की गौरा सीट पर  कांग्रेस के तरुणेंद्र चंद्र पटेल और सपा के रामप्रताप सिंह, सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट से कांग्रेस के अनिल सिंह और सपा के उग्रसेन सिंह तथा बलरामपुर के तुलसीपुर सीट पर कांग्रेस की जेबा रिजवान  और सपा के अब्दुल मसूद खान आमने-सामने हैं।

बहराइच की पयागपुर सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया, इसके बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार भगतराम मिश्र मैदान से हटने को तैयार नहीं हुए। यहां सपा के मुकेश श्रीवास्तव उनके मुकाबले मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed