{"_id":"6957cf8843d12e83920513df","slug":"congress-has-formed-district-wise-committees-to-monitor-2-89-crore-votes-rejected-under-sir-in-up-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIR: कांग्रेस ने काटे गए वोटों की निगरानी के लिए बनाई टीम, यूपी में कटे 2.89 करोड़ मतदाताओं का करेगी सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: कांग्रेस ने काटे गए वोटों की निगरानी के लिए बनाई टीम, यूपी में कटे 2.89 करोड़ मतदाताओं का करेगी सत्यापन
Fri, 02 Jan 2026 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:32 PM IST
सार
कांग्रेस ने यूपी में एसआईआर के तहत काटे गए वोटों की निगरानी के लिए जिलेवार टीम बनाई है। जो कटे वोटों का सत्यापन करेगी। एसआईआर प्रक्रिया में 2.89 करोड़ नाम काटे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एसआईआर के तहत कटे 2.89 करोड़ वोटों की निगरानी के लिए जिलेवार कमेटी बनाई है। यह कमेटी कटे वोटों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि एसआईआर में कटे वोटों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिन लोगों के नाम कटे हैं, उसकी सूची लेकर कांग्रेस की टीम गांवों में जाकर सत्यापन करेगी। जिन लोगों का नाम गलत तरीके से कटा है, उनका डाटा इकट्ठा किया जाएगा। जिला और शहर स्तर पर बनाई गई टीम को निर्देश दिया गया है कि वह एक- एक मतदाता का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संविधान में वोट का अधिकार दिया गया है, लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग के नापाक गठजोड़ से बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट चोरी हुई है। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश के हर कांग्रेसजन को एक माह निरंतर गरीब, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समुदाय की मदद कर उनके वोट की रक्षा करनी है।
विज्ञापन