फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress gives application to file case against nagar palika chief's husband.

सुल्तानपुर: राष्ट्रपिता पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर कांग्रेस ने नपा अध्यक्ष के पति के खिलाफ तहरीर दी

Thu, 16 Dec 2021 03:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Dec 2021 03:18 PM IST
सार

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
congress gives application to file case against nagar palika chief's husband.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले को लेकर युवक कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष के पति के खिलाफ मैदान में उतर पड़ी है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अभद्र टिप्पणी के मामले में चेयरमैन पति के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने आरोप लगाया कि विदेशों तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्मान किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता व नगर पालिका चेयरमैन के पति अजय जायसवाल मर्यादा की सीमाएं लांघ चुके हैं। चेयरमैन के पति ने राष्ट्रपिता पर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा नेताओं पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया है। कहा कि चेयरमैन के पति अक्सर अभद्र टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा से चेयरमैन पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नगर कोतवाली में उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, आलोक चतुर्वेदी, विवेक ओझा, आशुतोष मिश्र, शहबाज अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed