फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress general secretary targets BJP in UP

'भाजपा का सक्सेस मंत्र, दंगा कराओ सत्ता में आओ'

Sat, 08 Nov 2014 01:28 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Nov 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
Congress general secretary targets BJP in UP

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे हैं। इस देश में न तो काला धन आया और न ही भ्रष्टाचार व महंगाई ही घटी है। मोदी तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं।

विज्ञापन


मिस्त्री शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से कहा, भाजपा के नेता बड़े ही आदर्शों की बात करते हैं। अगर इतने आदर्शवादी हैं तो फिर एक जेल गए हुए व्यक्ति को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों बना दिया। भाजपा की नीति है दंगा कराओ और सत्ता में आओ।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में इसी नीति पर चलकर यूपी में बड़ी सफलता प्राप्त कर ली। लेकिन भाजपा की यह नीति ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे पर उन्होंने कहा कि अगर इतना ही अपने संसदीय क्षेत्र का ख्याल था तो पीएम बनने के बाद गुजरात जाने के बजाय वाराणसी आते। मोदी महज दिखावा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट जब मिलता है तो छोटे मोटे विरोध होते हैं

Congress general secretary targets BJP in UP

पीएल पुनिया को राज्यसभा का टिकट दिए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस में विरोध के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब भी टिकट वितरित होते हैं तो इस तरह का विरोध होता है।

यह सब कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। पार्टी के विधायक विवेक सिंह के खुलेआम विरोध के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह हमारा अंदरूनी मामला है, हम इसे पार्टी फोरम पर सुलझा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed