फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress formed a special team, Rahul-Priyanka can come to four

Lucknow News: कांग्रेस ने बनाई विशेष टीम, चार को आ सकते राहुल-प्रियंका

Mon, 03 Jun 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Congress formed a special team, Rahul-Priyanka can come to four
रायबरेली। मतगणना को लेकर कांग्रेस ने विशेष टीम बनाई है, जो मतगणना की प्रक्रिया पर नजर रखेगी। कहीं से कोई चूक न हो, इसे लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव हो गया है। वहीं चार जून की सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के यहां आने की बात कही जा रही है। हालांकि इसका कोई कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन


20 मई को मतदान के बाद कांग्रेसियों की नजर स्ट्रांग रूम पर आ गई। इसके लिए छह सदस्यीय टीम ने स्ट्रांग रूम के बाहर इस भीषण गर्मी में डेरा डाला था। यह टीम दो शिफ्टों में डयूटी कर रही थी तो अब कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर जमे हुए हैं। वही कांग्रेस हाईकमान ने मतगणना की निगरानी को लेकर एक विशेष टीम बनाई है। जो कांग्रेस वॉर रूम से हर पल की जानकारी लेगी।
विज्ञापन

मतगणना किस तरह हो रही है और रूझान क्या है, इसे लेकर रिपार्ट दिल्ली भेजी जाएगी। जिला कांग्रेस ने मतगणना अभिकर्ता के लिए 75 सदस्यों की सूची प्रशासन के पास पहले ही भेज दी है। इस काम में उन कांग्रेसियों को लगाया गया है तो तेज तर्रार होने के साथ मतगणना की बारीकियों से वाकिफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को मतगणना के दौरान मौका स्थल न हिलने की हिदायत दी गई है। जो भी प्रक्रिया मतगणना स्थल पर होगी, उसे आंखों से देखा जाए। इसे लेकर पहले से ही जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मतगणना अभिकर्ताओं को कहा है। इसके पहले मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक भी हुई थी, जिसमें चुनिंदा नामों पर विचार कर उनको सूची में शामिल किया गया।
कांग्रेस वॉर रूम सक्रिय
मतगणना की तारीख पास आते ही कांग्रेस वॉर रूम फिर से सक्रिय हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को रायबरेली में वॉर रूम को फिर से सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार से वॉर रूम में मतगणना को लेकर तैयारी पूरी होगी। मतगणना से आने वाले हर रुझानों को दिल्ली पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा। कहीं कोई परेशानी होने पर उसके निस्तारण के निर्देश दिल्ली से दिए जाएंगे। वॉर रूम में 20 सदस्यों की टीम काम करेगी।


मतगणना को लेकर पार्टी की तैयारी पूरी है। 75 एजेंटों की सूची प्रशासन को भेजी जा चुकी है। जो निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन है। उसी के अनुरूप नियमों को पूरा किया गया है। मतगणना के दिए चार जून को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की पूरी संभावना है।
पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed