अखिलेश की मुसीबत बना नेताजी का बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप पर दिया गया सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का बयान सरकार के गले की फांस बन गया है। खास बात है कि अभी तक यूपी सरकार ने भी सफाई नहीं दी है।
सपा सुप्रीमो के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि सपा की सरकार जब-जब प्रदेश में आती है, कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो जाती है
डॉ. खत्री ने कहा, कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का प्रमुख कारण सपा सरकार में अपराधियों को बेलगाम होने की छूट मिलना है।
संवेदनशून्य है सरकार
इस सरकार में ऐसी वारदातें इसलिए होती हैं क्योंकि गलत कार्य करने वालों को सत्ता का संरक्षण दिया जाता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बदायूं, मोहनलालगंज जैसी जघन्य घटनाएं सरकार की संवेदन शून्यता के चलते घटित हुईं।
अवैध खनन में लिप्त अपराधियों को भी संरक्षण दिया गया।
दो साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रशासन पर पकड़ एवं प्रशासनिक दक्षता नहीं दिखी है।
एक लोक कल्याणकारी राज्य की प्रमुख जिम्मेदारी आम जनता की जान माल की सुरक्षा है उसमें यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
इसलिए उठ रहे इतने सवाल
मोहनलालगंज में हुए गैंगरेप पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि जिस दिन ये वारदात हुई उसके अगले दिन घटनास्थल के नजदीक गांव जबरौली में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आये थे।
जिसके कारण कई दिनों से आस-पास पुलिसकर्मी सक्रिय थे, फिर भी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।
जनता का सरकार के प्रति गुस्सा इसलिए भी अधिक है क्योंकि बदायूं में दो किशोरियों की बलात्कार के बाद हुई हत्या में भी अभी तक सरकार कुछ भी साक्ष्य नहीं जुटा सकी है।