फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress criticizes azmi statement

आज़मी का बयान, बना कांग्रेस का हथियार

Sun, 04 May 2014 03:05 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2014 03:05 AM IST
विज्ञापन
congress criticizes azmi statement

कांग्रेस ने अबू आज़मी के बयान को घटिया बताकर आयोग से शिकायत की है, इसके पीछे कांग्रेस की मंशा के बारे में भी अनुमान लगाया जाने लगा है जो पार्टी का मकसद है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सपा महासचिव अबू आजमी की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा से की है। इसमें कांग्रेस ने आजमी के उस बयान जिसमें उन्होंने मुसलमानों द्वारा सपा को वोट न देने पर उनका डीएनए टेस्ट कराने की बात कही है, पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव पाठी व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री ओंकार नाथ सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से यह शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा आज़मी के बयान की निंदा और आयोग से शिकायत होने पर पार्टी अल्पसंख्यकों का दिल जीतकर चुनाव के अगले चरणों में लाभ पा सकती है।

आपत्तिजनक किताबें बांटने पर निंदा

congress criticizes azmi statement
सत्यदेव त्रिपाठी ने अबू आजमी के बयान की सीडी भी आयोग को दी है। बाद में पत्रकारों से बातचीत में सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि आजमी का बयान समाज विरोधी, घटिया एवं तुच्छ मानसिकता का परिचायक है। यह बयान भाजपा को फायदा पहुंचाने वाला है।

वहीं सत्यदेव ने अमेठी और रायबरेली में रात के अंधेरे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चोरी-चोरी अमेठी की जनता के बीच जो किताबें बांटी जा रही हैं उसे गिरी हुई अश्लील हरकत करार दिया है।

कांग्रेस ने आयोग से स्वयं संज्ञान लेकर इसके वितरकों के बारे में जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये था आजमी का बयान

congress criticizes azmi statement

सपा महासचिव अबू आज़मी ने एक जनसभा के दौरान बयान दिया था कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं करते हैं। उनका डीएनए टेस्ट होना चाहिए, जिससे कि पता चले कि वह सच्चे मुसलमान हैं कि नहीं।

आज़मी के इस बयान की निंदा सभी राजनीतिक दलों ने की है, वहीं कांग्रेस ने आयोग से शिकायत कर सीडी भी आयोग को सौंप दी है

गौरतलब है कि अभी भी बाकी बचे चरणों में मुस्लिम वोट बैंक निर्णायक माना जा रहा है, ऐसे में सभी पार्टियां इसे किसी भी तरह पा लेना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed