फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress comment on sp

कंबल-साड़ी के लिए है पैसा, गरीबों के खाने के लिए नहीं: कांग्रेस

Thu, 05 Sep 2013 12:31 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 05 Sep 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
congress comment on sp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने केंद्र की योजना खाद्य सुरक्षा अधिनियम प्रदेश में तत्काल शुरू न करने की बात कही है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता मारूफ खान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति का रोना रोकर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं देने की बात कर रहे हैं। जबकि बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त साड़ी व कंबल बांटने में अरबों रुपये खर्च करने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कदम से यह साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी गरीबों, किसानों व नौजवानों को मुफ्त में साड़ी, कंबल, लैपटापए व टेबलेट बांटने के नाम पर भ्रष्टाचार करके प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार न तो नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है और न ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दे रही है।

गन्ना किसानों का वर्तमान वर्ष का लगभग चार हजार करोड़ रुपये बकाया है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था व लगातार हो रहे सांप्रदायिक दंगों के चलते प्रदेश के उद्योग असुरित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed