{"_id":"593436684f1c1bac0dbde27c","slug":"congress-clearfies-on-mistake-on-kashmir-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने माना नक्शा बनाने में हुई चूक, कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने माना नक्शा बनाने में हुई चूक, कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बुकलेट में छपा ये नक्शा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए जारी की गई बुकलेट में कश्मीर पर भारत का अनधिकृत कब्जा बताने पर कांग्रेस ने स्पष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने माना कि कश्मीर को 'भारत अधिकृत कश्मीर' बताने वाला नक्शा बुकलेट में गलती से छप गया है।
उन्होंने कहा कि इसे एआईसीसी ने प्रकाशित कराया है। इसके लिए जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर कांग्रेस की नीति एकदम साफ है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
यह बुकलेट रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बांटी थी।
इस मामले में राज बब्बर से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि बुकलेट में गलती से वह नक्शा प्रकाशित हो गया है।
गौरतलब है कि बुकलेट जारी होने के बाद भाजपा को घेरने की कोशिश में जुटी कांग्रेस खुद ही लोगों के निशाने पर आ गई थी।