{"_id":"66344d961f8265821e097795","slug":"congress-candidate-list-rahul-gandhi-will-file-nomination-from-rae-bareli-today-kl-sharma-from-amethi-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: रायबरेली से आज नामांकन करेंगे राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा के नाम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: रायबरेली से आज नामांकन करेंगे राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा के नाम की घोषणा
Fri, 03 May 2024 08:14 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 03 May 2024 08:14 AM IST
सार
कांग्रेस राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगे। दोपहर 12:15 बजे रायबरेली में राहुल गांधी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी।
- फोटो : ANI
विस्तार
राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर रायबरेली से पर्चा भरेंगे। अमेठी की सीट पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा लड़ेंगे। सुबह 10:20 बजे विशेष विमान से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगे। दोपहर 12:15 बजे रायबरेली में राहुल गांधी नामांकन करेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। बताया जा रहा है कि राहुल के नामांकन पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी के प्रतिनिथ हैं किशोरी लाल शर्मा
सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि अमेठी की मांग है कि गांधी परिवार ही यहां से लड़े। हम सभी गांधी परिवार के लिए तैयारी कर रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। हमारी तैयारी पूरी है। कार्यकर्ता डटे हुए हैं।
विज्ञापन