फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress candidate list for local body election

निकाय चुनाव प्रत्याशियों की कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, इन्हें मिला टिकट

Sat, 04 Nov 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Nov 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate list for local body election
congress logo

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव की अपनी पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें पहले चरण में शामिल चार नगर निगम क्षेत्रों के महापौर और 20 जिलों के नगर पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शामिल हैं।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि पहले ही चरण की अन्य सीटों के प्रत्याशियों की सूची भी शीघ्र जारी कर दी जाएगी।

कांग्रेस ने विनोद बंसल को आगरा, वंदना मिश्रा को कानपुर, शैलेंद्र मणि पांडेय को अयोध्या और ममता सूद ‘बाल्मीकी’ को मेरठ नगर निगम से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन


वहीं, फैजाबाद की नगर पंचायत बीकापुर से साहिबा देवी और नगर पालिका परिषद गोंडा में अध्यक्ष पद के लिए नूतन श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है।

इसी तरह गोंडा जिले की नगर पालिका परिषद करनैलगंज में अध्यक्ष पद पर शाकरुन निशा को, नगर पालिका परिषद नवाबगंज में रामचंद्र वर्मा को, नगर पंचायत खरगूपुर में साकिर अली को और नगर पंचायत परसपुर में सालिहा बानो का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शामली, मेरठ, हापुड़, आगरा, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, हरदोई, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बस्ती, बिजनौर, हाथरस और कासगंज जिलों में स्थित नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed