फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress cancels tickets of its four candidates.

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने चार प्रत्याशियों के टिकट काटे

Tue, 14 Feb 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Feb 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
congress cancels tickets of its four candidates.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस ने सोमवार को अपने चार प्रत्याशियों के टिकट काट दिए। इनमें लखनऊ मध्य, सिद्धार्थनगर की सोहरतगढ़, गोंडा की मनकापुर व बहराइच की पयागपुर सीट शामिल हैं।

विज्ञापन


यह वह सीटें हैं जिनमें कांग्रेस व सपा दोनों के उम्मीदवार एक साथ खड़े हो गए थे।

कांग्रेस ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों से नामांकन वापस लेने के निर्देश दिए। कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले को दो प्रत्याशियों ने मानने से इन्कार कर दिया है। जबकि दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन


लखनऊ मध्य सीट से कांग्रेस के मारूफ खान और सपा के मंत्री रविदास मेहरोत्रा चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने मारूफ खान को 31 जनवरी की सुबह नामांकन करने के लिए कहा था। यहां पर नाम वापसी की तारीख तीन फरवरी को समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कांग्रेस ने यहां के प्रत्याशी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन के समर्थन में बैठने के निर्देश दिए, लेकिन मारूफ ने पार्टी के इस निर्णय को मानने से इन्कार कर दिया है।

'दिन-रात प्रचार किया अब नहीं हटूंगा'

congress cancels tickets of its four candidates.

मारूफ ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान के कहने से ही अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल किया था। पिछले 13 दिनों से दिन-रात एक कर प्रचार कर रहा हूं। ऐसे में अब चुनाव में बैठने का कोई मतलब नहीं है।

मध्य क्षेत्र की जनता भी यही चाहती है कि मैं यहां से चुनाव लड़ूं। वहीं, सिद्धार्थनगर की सोहरतगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे अनिल सिंह ने भी अपना नामांकन वापस लेने से मना कर दिया है। उन्होंने भी कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

दो प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस
वहीं गोंडा की मनकापुर सीट से हनुमान प्रसाद और बहराइच की पयागपुर सीट से भगतराम मिश्रा ने पार्टी के कहने पर अपने नाम वापस ले लिए हैं।

पार्टी का फैसला न मानने पर होगी कार्रवाई

congress cancels tickets of its four candidates.

इस पर कांग्रेस मीडिया इंचार्ज सत्यदेव त्रिपाठी का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से चार सीटों पर प्रत्याशियों को अपना नामांकन वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ में नाम वापसी नहीं हो सकती थी, इसलिए सपा व कांग्रेस प्रत्याशियों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव में बैठने के लिए कहा है। जो भी पार्टी का फैसला नहीं मानेंगे उन पर पार्टी ही कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed