फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress blames akhilesh yadav

'अखिलेश की टिप्पणी से गिरा अफसरों का मनोबल'

Sat, 27 Jul 2013 12:40 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
congress blames akhilesh yadav

कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी से अफसरों का मनोबल गिरा है। सीएम की टिप्पणी से साफ है कि वह सरकार की नाकामी छिपाने के लिए ब्यूरोक्रेसी पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अफसरशाही पर नियंत्रण न रख सके तो उसे सत्ता में बने रहने का हक नहीं है।

त्रिपाठी ने कहा, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह, सरकार के मुखिया अखिलेश यादव और कई वरिष्ठ मंत्री समय-समय पर ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ टिप्पणियां करते रहते हैं।

इससे जहां ब्यूरोक्रेसी के कामकाज पर विपरीत असर पड़ता है वहीं अफसरों का मनोबल टूटता है। बेहतर होता कि अखिलेश यादव अपनी अनुभवहीनता को स्वीकार करते।

उन्होंने कहा, सपा यह भूल जाती है कि पिछले शासनकाल में उसने रिटायरमेंट के बाद भी एपी सिंह और नीरा यादव को सर्वोच्च पद पर बैठाने का कार्य किया।

न्यायालय की टिप्पणी के बाद उन्हें हटाना पड़ा। आज भी उनके खिलाफ  भ्रष्टाचार के मामले न्यायालय में चल रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, सपा सरकार बने डेढ़ वर्ष होने को है, लेकिन कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती सिर्फ  इसलिए नहीं हो पाई कि सरकार की शर्तों और सौदेबाजी के लिए ईमानदार अधिकारी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को मालूम होना चाहिए कि सरकार का काम कार्यक्रम व नीतियां बनाना है, उसका क्रियान्वयन ब्यूरोक्रेसी ही कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed