{"_id":"719f00401fece302fbd293334e3fdf9a","slug":"congress-attacks-sp-and-bsp-over-yadav-singh-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा ने यादव सिंह को दिया संरक्षण : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा ने यादव सिंह को दिया संरक्षण : कांग्रेस
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Dec 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने सपा-बसपा पर नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कहा बसपा सरकार में भी इस चीफ इंजीनियर ने खूब लूट की। इसके बाद सपा सरकार ने भी इसे हाथों-हाथ लिया। दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम करती हैं।
खत्री ने कहा जब सपा या बसपा सत्ता में नहीं होती तो वह भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का ढिढोरा पीटती है। मगर जब सत्ता में होती है तो वह इन्हीं भ्रष्टाचारियों को हाथों-हाथ लेती हैं।
विज्ञापन
कहा कि यादव सिंह को निलंबित करने में देरी होना साबित करता है कि वह किस तरह सपा सरकार का खास था।
इस मामले की सीबीआई जांच अगर ढंग से करवाई गई तो कई नेता फंसेंगे और रसूखदार भी फंसेंगे।
वहीं, खत्री ने बताया कि सोनिया गांधी का जन्मदिन आंतकी व नक्सली घटनाओं में शहीद जवानों के दुख के कारण नहीं मनाया गया है।