फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress attacks on Modi govt over two years tenure.

चुनाव में किए हर वादे को भूल गई है मोदी सरकार: कांग्रेस

Thu, 26 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Congress attacks on Modi govt over two years tenure.
कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री शकील अहमद - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री शकील अहमद ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने दो साल के कार्यकाल में देश की जनता को पूरी तरह निराश किया है। आज पूरे देश में केंद्र सरकार के प्रति निराशा है।

विज्ञापन


हर मोर्चे पर मोदी सरकार फेल रही है। चाहे देश के अंदर की नीति हो या विदेश नीति सभी में मोदी सरकार बुरी तरह फेल हुई है। चुनाव में देश की जनता से मोदी ने जो वादे किए थे उसे भी सरकार भूल गई है।
विज्ञापन


शकील अहमद बृहस्पतिवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेश नीति के मोर्चे पर देश कमजोर हुआ है। आगे बढ़ने के बजाय देश पीछे जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार ने किसानों का हक उद्योगपतियों को दिया

Congress attacks on Modi govt over two years tenure.
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था लेकिन मोदी सरकार ने किसानों का हक उद्योगपतियों को दे दिया। केंद्र सरकार ने एक लाख 14 हजार करोड़ रुपये का कर्ज उद्योगपतियों का माफ किया है।

मोदी सरकार ने दो करोड़ प्रतिवर्ष नौकरी देने की बात कही थी। इस लिहाज से दो वर्षों में चार करोड़ नौकरी मिलनी चाहिए लेकिन अभी तक इसका मात्र 0.1 फीसदी जॉब ही केंद्र सरकार दे सकी है।

यूपीए सरकार के जमीन अधिग्रहण कानून को भी मोदी सरकार ने अध्यादेश लाकर बदल दिया था जबकि इसमें किसानों को बाजार भाव से चार गुना दाम जमीन अधिग्रहण का दाम मिलना था।

मोदी सरकार ने पाकिस्तान को दिया सम्मान

Congress attacks on Modi govt over two years tenure.

शकील अहमद ने कहा कि वर्ष 2008 के मुंबई बम धमाकों के बाद यूपीए सरकार की नीति के कारण अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया था लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाकर उसे बराबर का सम्मान दे दिया।

यूपीए सरकार के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में पाकिस्तान ने सीमा पर 96 बार सीज फायर का उल्लंघन किया था लेकिन मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में 1124 बार पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया।

सीमा के समीपवर्ती गांव में रहने वाले 40 हजार लोगों को दो बार अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ जाना पड़ा।

यूपीए सरकार की योजनाओं को नए नाम से चला रही है सरकार

Congress attacks on Modi govt over two years tenure.

मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के कार्यक्रमों को ही केवल नए नामों से चलाने का काम किया। यूपीए सरकार में निर्मल भारत योजना चलती थी। इसे मोदी ने स्वच्छ भारत के नाम से चला दी। पहले भी विद्या बालन इसकी ब्रांड अंबेसडर थी आज भी वे ही इसकी ब्रांड अंबेसडर हैं। जीएसटी का बिल कांग्रेस सरकार लेकर आई थी। उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका जबरदस्त विरोध किया था।

मेक इन इंडिया अभियान हो गया फेल
मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया बड़े जोर-शोर से लांच किया था। लेकिन यह अभियान भी फेल हो गया। मोदी सरकार केवल जुमलों से देश चलाना चाहती है। जबकि हकीकत में जुमलों से देश नहीं चलता है। मोदी सरकार की अनुभवहीनता के कारण ही स्थिति खराब हो रही है।

हर कांग्रेसी की इच्छा राहुल संभाले बागडोर
शकील अहमद ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि हर कांग्रेसी यह चाहता है कि पार्टी की कमान राहुल गांधी संभालें लेकिन यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ही करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed