भाजपा के राम के जवाब में कांग्रेस शिव तो भगवान विष्णु की शरण में सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी राजनीति क्या-क्या नहीं कराती? हिंदू वोटों के लिए भाजपा के राम मंदिर मुद्दे की काट के लिए अब विपक्षी दल धार्मिक मामले में पीछे रहने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शिव भक्ति तो सपा मुखिया अखिलेश यादव विष्णु भगवान के नाम पर नगर बसाने की घोषणा करके भाजपा के हाथ से ध्रुवीकरण का हथियार छीनने की कोशिश में लगे हैं। लगता है, चुनाव के लिए सबके अपने-अपने भगवान बन गए हैं।
भाजपा लंबे समय से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को मुद्दा बनाए हुए है। फिलहाल अयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अदालत से कोई हल न निकलने पर संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय समेत सभी नेता राम मंदिर निर्माण को आस्था का प्रश्न बताते हैं। उनका कहना है, सभी चाहते हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने।
राम मंदिर को लेकर भाजपा हिंदू मतों का ध्रुवीकरण न करने पाए, इसके लिए सपा व कांग्रेस भी सक्रिय हो गई हैं। गुजरात और कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में विपक्षी दलों ने भाजपा के धार्मिक मुद्दों को चुनाव में प्रभावी होने से रोकने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
कांग्रेस : अमेठी में बनाया शिवमय माहौल
राहुल गांधी हाल ही अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिन के दौरे पर आए तो उन्हें शिवभक्त के तौर पर पेश किया गया। वे तिलक लगाए और मंदिर दर्शन करते नजर आए। कांवड़ियों का रूप धरे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
सपा : अंकोरवाट की तर्ज पर विष्णु मंदिर की योजना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी धार्मिक आस्था और विश्वास जताने में पीछे नहीं हैं। वे भाजपा को पिछले चुनाव की तरह अपने ऊपर हिंदू विरोधी होने का लेवल चस्पा होने का मौका नहीं देना चाहते।
शायद यही वजह है कि उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इटावा में लॉयन सफारी के निकट चंबल के बीहड़ों में दो हजार एकड़ में कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर विष्णु मंदिर बनाने की घोषणा की। यह भी कहा कि भगवान विष्णु के नाम पर नगर बसाएंगे।