फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress alleges sp for crime in uttar pradesh

..तो इसलिए है उत्तर प्रदेश में अपराध की इंतेहा

Thu, 05 Jun 2014 08:51 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jun 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
congress alleges sp for crime in uttar pradesh
उत्तर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक वारदातों पर कांग्रेस ने सपा सरकार पर निशाना साधा है, साथ ही सूबे में अधिक अपराध का कारण भी बताया।
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि सूबे में अपराधियों और सत्ता पक्ष के नेताओं के गठजोड़ के चलते ही आए दिन जघन्य वारदातें हो रही हैं।

लोगों ने बेहतर कानून व्यवस्था और विकास की जिस उम्मीद के साथ पिछली बसपा सरकार को नकारते हुए सपा को जनादेश दिया था, वही जनता आज खुद को ठगा महसूस कर रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा देने में असफल रही सपा

congress alleges sp for crime in uttar pradesh

कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि सपा सरकार जनता को सुरक्षा प्रदान करने में अक्षम है। इसका प्रमुख कारण सपा नेताओं के चहेते पुलिस अधिकारियों की जिलों व थानों में मनचाही नियुक्तियां हैं।

इसके पहले बदायूं रेप और मर्डर केस के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बदायूं में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे, जहां उन्होंने सपा सरकार की आलोचना की थी, साथ ही सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात पर कहा था कि मुआवजा देने से किसी की इज्जत वापस नहीं आ जाती।

गौरतलब है कि बदायूं की घटना के बाद भी प्रदेश में रेप की कई वारदातें प्रदेश में हुई हैं, जिसमें पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठे।

भाजपा ने भी जताया विरोध

congress alleges sp for crime in uttar pradesh

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार (दो जून) को ही सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

अखिलेश सरकार ने महिला कार्यकर्ताओं द्वारा एनेक्सी के घेराव को रोकने के लिए जुलूस पर पानी की बौछार भी की थी। बावजूद इसके महिलाओं ने प्रदर्शन जारी रखा और एनेक्सी  घेरा।

इस घटना पर प्रदेश के राज्यपाल बी एल जोशी ने भी संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को बुलाकर उनसे बातचीत की थी और कानून व्यवस्‍था की जानकारी भी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed