फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computer system

Lucknow News: कम्प्यूटर सिस्टम हैक कर नगर पालिका के खाते से निकाले सवा तीन करोड़

Sun, 29 Oct 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
computer system
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के खाते से सवा तीन करोड़ रुपये कम्प्यूटर सिस्टम को हैक करके दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए थे। यह खुलासा मामले की शुरुआती जांच में हुआ है। इस कारनामे के लिए नगर पालिका के एक पूर्व संविदा कर्मचारी को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में केस के विवेचक ने अधिशासी अधिकारी और लेखाकार से जानकारी जुटाने के साथ दस्तावेज तलब किए हैं। मालूम हो कि नगर पालिका के बैंक खाते से 25 अक्तूबर को तीन करोड़ 25 लाख 22 हजार 713 रुपये दूसरे खातों में भेजे जाने के संबंध में दो दिन पहले अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

नगर पालिका का खाता आईसीआईसीआई बैंक मुख्य शाखा रायबरेली में है। इस खाते से अलग-अलग फर्मों के दो खातों में तीन बार में उक्त धनराशि भेजी गई। उन खातों से 15 लाख रुपये निकाले भी लिए गए। इस बीच जालसाजी की जानकारी होने पर दोनों खातों से लेनदेन बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केस की जांच कर रहे अपराध निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक जालसाजी के संबंध में शुक्रवार को नगर पालिका के ईओ व लेखाकार गिरीश बहादुर सिंह से जानकारी जुटाई गई। दस्तावेजों की जांच में नगर पालिका के कम्प्यूटर सिस्टम को हैैक करके पैसा निकाले जाने की बात सामने आई है।
इस मामले में नगर पालिका के एक पूर्व संविदा कर्मचारी का नाम सामने आ रहा है। उसने ही कंप्यूटर हैक करके पैसे दूसरे खातों में भेजे। विवेचक का कहना है कि जालसाजी के बारे में आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों से अन्य जानकारी जुटाई जाएगी।


पांच लाख रुपये खाते में आए वापस
छानबीन के दौरान यह खुलासा भी हुआ कि नगर पालिका के खाते से निकाले गए रुपयों में पांच लाख वापस भी कर दिए गए हैं। पैसा कहां से पालिका के खाते में ट्रांसफर किया गया, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इस संबंध में विवेचक और नगर पालिका के अधिकारी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। ईओ का कहना है कि इस प्रकरण की विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed