फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   compulsory audit for legal and illegal elctric connection

बिजली के वैध और अवैध लोड का कराएं ऑडिट, ऊर्जा मंत्री ने मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक को दिए निर्देश

Wed, 16 Jun 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
compulsory audit for legal and illegal elctric connection
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार को राजधानी के वैध एवं अवैध बिजली लोड का ऑडिट कराने के निर्देश दिए। जिससे जिन इलाकों में अवैध लोड के चलते बिजली सप्लाई में व्यवधान आ रहा है, उसे दूर किया जाए। मंगलवार को ऊर्जा मंत्री निगम मुख्यालय के गोखले मार्ग स्थित कार्यालय में बिजली सप्लाई की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने भूमिगत केबल खराबी, जले ट्रांसफार्मर को बदलने सहित अन्य शिकायतोें के निस्तारण में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब तक उपकेंद्र एवं फीडर के लोड का ऑडिट नहीं होगा, तब तक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई नहीं मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधीक्षण अभियंता नियमित उपकेंद्र का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएं। फ ील्ड में ट्रांसफ ार्मरों की स्थिति भी जांचें। जहां ओवरलोडिंग की समस्या है, वहां क्षमता वृद्धि भी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वह किसी भी दिन राजधानी व किसी भी जिले के उपकेंद्र का वर्चुअल निरीक्षण कर सकते हैं। कहीं भी कमी मिली तो संबंधित डिस्कॉम की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed