{"_id":"644fd0ab5c1382fe8b05f8b6","slug":"comptition-will-be-organise-for-logo-design-in-uttar-pradesh-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पर्यटन विभाग का लोगो बनेगा आकर्षक, मिलेगा एक लाख का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पर्यटन विभाग का लोगो बनेगा आकर्षक, मिलेगा एक लाख का पुरस्कार
Mon, 01 May 2023 08:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 May 2023 08:16 PM IST
सार
पर्यटन विभाग लोगो और टैग लाइन को आकर्षक बनाने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित करेगा। विजेता को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन विभाग अपने लोगो (प्रतीक चिह्न) को आकर्षक बनाएगा साथ ही इसके लिए टैगलाइन भी देगा। इसके लिए विभाग एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें लोगो डिजाइन के लिए एक लाख रुपये व टैगलाइन के लिए 50 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने व इसके लोगो तथा टैगलाइन को अपग्रेड करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। लोगो/ टैगलाइन नई, सरल, प्रभावपूर्ण व याद रखने लायक होनी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा को बड़ा झटका, छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने ली भाजपा की सदस्यता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: उपमुख्यमंत्री केशव ने मांगा वोट, बोले- विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनना जरूरी
डिजाइन के दो विकल्प प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इसमें पहला एक रंग में और दूसरा विविध रंग में होना चाहिए। डिजाइन की हार्ड और साफ्ट कॉपी 20 मई तक पर्यटन निदेशालय में देनी होगी।