{"_id":"9c4565fa6d03df4f2a0fadddb849ca65","slug":"complaint-against-maulana-kalbe-jawad-for-property-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी के मामले में फंसे मौलाना कल्बे जव्वाद, पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेराफेरी के मामले में फंसे मौलाना कल्बे जव्वाद, पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Dec 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने राजधानी की एक हजार करोड़ रुपये की शिया वक्फ संपत्तियों में हेराफेरी का आरोप लगाया है। बोर्ड ने 35 वक्फ संपत्तियों को चिह्नित कर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद समेत अवकाफ के सभी पूर्व मुतवल्लियों पर भू-माफिया की साठगांठ से अवैध कब्जे कराने और जमीन बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बोर्ड की शिकायत पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां ने इस मामले की जांच पुलिस के एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन (एसीओ) से कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड का कहना है कि मौलाना जव्वाद, उनके पिता स्व. मौलाना कल्बे आबिद सहित सभी मुतवल्लियों ने पूर्व में सांठगांठ कर वक्फ संपत्तियों बेची या बड़ी रकम लेकर अवैध कब्जे और निर्माण कराए।
विज्ञापन
बोर्ड ने सभी 35 अवकाफ की वापसी और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मो. आजम खां को पत्र लिखा था। साथ ही इस प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र सरकारी एजेंसी से कराने की मांग की थी।
बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी के मुताबिक, राजधानी की वक्फ अली जान खां, वक्फ सज्जादिया कदीम व जदीद की संपत्तियों में हेराफेरी के मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि वक्फ अली जान खां की संपत्ति मुतवल्ली रहते मौलाना कल्बे आबिद द्वारा अवैध रूप से बेची गई। वहीं वक्फ तकैया बेगम, वक्फ बाग मिश्री की संपत्ति बेचे जाने में मौलाना कल्बे जव्वाद की भूमिका पाई गई है।
चेयरमैन ने आरोप लगाया कि पूर्व में इमामबाड़ा गुफ रानमऑब में कब्रों को बेच कर मौलाना जव्वाद ने मुतवल्ली के तौर पर करोड़ों रुपये की उगाही की। उन्होंने बताया कि चिह्नित की गई अवकाफ की सभी 35 जमीन की मौजूदा कीमत करीब एक हजार करोड़ रुपये है।