{"_id":"6527adf36df8b0ec95005867","slug":"complain-of-amitabh-thakur-will-be-investigated-by-human-rights-commission-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डीजी मानवाधिकार करेंगे अमिताभ ठाकुर की शिकायत की जांच, छह सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डीजी मानवाधिकार करेंगे अमिताभ ठाकुर की शिकायत की जांच, छह सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश
Thu, 12 Oct 2023 01:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:57 PM IST
सार
पूर्व आईपीएस व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा की गई शिकायत की जांच कर छह सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस बाल कृष्ण नारायण ने डीजी मानवाधिकार, उत्तर प्रदेश संदीप सालुंके को आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा अगस्त 2021 में उनके साथ किए गए मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि अगस्त 2021 में उन्हें और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर को जानबूझकर गोरखपुर की यात्रा से रोका गया और जबरदस्ती हाउस अरेस्ट किया गया। इसी प्रकार सुप्रीम कोर्ट में घटित आत्मदाह की घटना के नाम पर उन्हें आनन फानन में घर से जबरदस्ती उठा लिया गया और इस दौरान उनके साथ तमाम गैर कानूनी काम किए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फलस्तीनियों पर क्रूरता का नतीजा है हमास-इजराइल युद्ध, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिया बयान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 26 जनवरी से देशभर को रामलला दर्शन करने का आमंत्रण, एक जनवरी से घर-घर भेजा जाएगा हल्दी-अक्षत
इस मामले की सुनवाई कर रहे मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस बाल कृष्ण नारायण ने तत्कालीन एसीपी गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव, तत्कालीन इंस्पेक्टर गोमती नगर के के तिवारी और दरोगा धनंजय सिंह को तलब कर उनकी बात सुनी जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की जांच डीजी मानवाधिकार आयोग से कराने का निर्णय लिया।
आयोग ने डीजी संदीप सालुंके को सभी पक्षों को अपनी बात कहने का पूरा अवसर देते हुए इस मामले की जांच छह सप्ताह में पूर्ण कर अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए।