फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   complain against amir khan and his wife for hiding harassment of their daughter.

फिल्म स्टार आमिर खान व उनकी पत्नी पर बेटी के यौनशोषण का मामला छिपाने पर कार्रवाई की मांग, तहरीर दी

Sat, 21 Nov 2020 02:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 21 Nov 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
complain against amir khan and his wife for hiding harassment of their daughter.
इरा और आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी के यौन शोषण के मामले में गोमतीनगर के विरामखंड निवासी अधिवक्ता अशोक पांडे ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। अधिवक्ता का कहना है कि आमिर की बेटी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके यौन शोषण की कहानी बताई थी।

विज्ञापन


इस मामले में आमिर और उनकी पत्नी ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई जबकि किसी भी नाबालिग के साथ ऐसा अपराध होने पर रिपोर्ट दर्ज कराना जरूरी है। उन्होंने गोमतीनगर विस्तार थाने में शिकायत करते हुए आमिर और उनकी पत्नी पर भी बेटी के यौन शोषण की बात छिपाने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

इरा का निजी जिंदगी को लेकर खुलासा

complain against amir khan and his wife for hiding harassment of their daughter.
इरा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इरा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया था। इरा ने बताया कि 14 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। इरा खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की थी।

इरा ने बताया कि 'जब मैं 14 साल की थी तब मेरा यौन शोषण किया गया था। उस समय मैं यह नहीं समझ सकी कि वह व्यक्ति इस बात को महसूस कर रहा है कि उसने क्या किया। मुझे नहीं पता था कि इस पर कैसे विश्वास करना है।

मुझे यह सुनिश्चित करने में एक साल लगा कि उस व्यक्ति को उसके कार्यों के बारे में पता था। इरा ने आगे कहा, 'जैसे ही मुझे एहसास हुआ, मैंने तुरंत अपने माता-पिता को एक ईमेल लिखा और खुद को उस स्थिति से बाहर निकाला। एक बार जब मैं बाहर आ गई तो यह इतना बुरा नहीं लगा। मुझे अब कोई डर नहीं था। यह कुछ ऐसा नहीं है जिसने मुझे डरा दिया हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed