फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Competetive exams are not easy to conduct in up

पहले भी कई बड़ी परीक्षाओं के पर्चे हो चुके हैं लीक

Mon, 30 Mar 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 30 Mar 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
Competetive exams are not easy to conduct in up

यूपी में प्रतियोगी परीक्षाएं कराना आसान नहीं है। यहां परीक्षाओं की गोपनीयता में सेंध लगाकर प्रश्न पत्र आउट कराने वाला वाला बड़ा रैकेट सक्रिय है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होना कोई पहला केस नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले सीपीएमटी, बीएड, टीईटी, रेलवे, बीएसएफ समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो चुके हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में विशेष गोपनीयता बरती जाती है।
विज्ञापन


साथ ही चुनिंदा लोग ही इसकी व्यवस्था से जुड़े होते हैं। प्रश्न पत्र बनवाना, उसकी प्रिंटिंग और परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के कार्य कड़ी निगरानी में की जाती है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी के टूल्स भी गोपनीय रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं परीक्षा के जुड़े कई काम दूसरे राज्यों में कराए जाते हैं। इसके बावजूद प्रश्न पत्र आउट कराने वाले गैंग किसी न किसी स्तर पर गोपनीयता में सेंध लगाने में कामयाब हो जाते हैं।

व्यापमं घोटाले के भी यूपी से जुड़े हैं तार

Competetive exams are not easy to conduct in up

जांच में कुछ लोग पकड़ में आते हैं लेकिन धंधे पर रोक नहीं लग पाती है। यूपीपीएससी जैसी 77 साल पुरानी प्रतिष्ठित संस्था का प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले रविवार को वाट्सएप पर वायरल होने से साबित हो गया है कि प्रश्न पत्र लीक कराने वालों के हाथ कितने लंबे हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र की गोपनीयता में सेंध लगाने वालों के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हैं। मध्य प्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा में घोटाला करने के मामले में यूपी के एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल छात्र जेल जा चुके हैं।

इस घोटाले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के बेटे शैलेश यादव का नाम आया था। कुछ दिन पहले ही शैलेश की लखनऊ में मौत हो चुकी है।

सिस्टम में लीकेज से आउट होता है प्रश्न पत्र

Competetive exams are not easy to conduct in up

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश बताते हैं कि संघ लोक सेवा आयोग, दिल्ली का प्रश्न पत्र रांची की कैथोलिक प्रेस में छपता था। एक पोस्टमास्टर का दोस्त इस प्रेस में काम करता था। कुछ कोचिंग सेंटर पोस्टमास्टर के जरिये किसी एक लिफाफे में एक पर्चा ज्यादा रखवाते थे।

बाद में पर्चा निकालकर पोस्टमास्टर उसे डिस्पेच करा देते थे। हाथ से लिखकर उसे कोचिंग सेंटरों को दे देते थे। पोस्टरमास्टर के निधन के बाद उसके बेटे ने पर्चा निकालने के बाद उनकी फोटो कॉपी करानी शुरू कर दी।

मामला लीक हुआ और सीबीआई जांच के बाद पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि इस घटना को याद दिलाने की वजह यह है कि किस तरह सिस्टम की एक लीकेज से प्रश्न पत्र आउट हो जाता है।

प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न पत्र को प्रश्न पत्र सेट करने वाले से लेकर परीक्षा केंद्र तक कई चैनलों से होकर गुजरना पड़ता है। बाबू स्तर से लेकर सेंटर इंचार्ज तक, किसी भी स्तर पर चूक हो जाने पर लाखों परीक्षार्थी छले जाते हैं।

इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र चुके लीक

Competetive exams are not easy to conduct in up

अगस्त 2014 : लखनऊ में एसटीएफ ने बीएसएफ की रेडियो मैकेनिक और रेडियो ऑपरेटर की परीक्षा से चंद घंटे पहले दो से पांच लाख रुपये में पर्चा बेचने वाले गैंग को दबोचा था।

जुलाई 2014 : लखनऊ में रेलवे के असिस्टेंट रेलवे लोको पायलट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। एसटीएफ ने लखनऊ में दो लोगों को गिरफ्तार किया। बाद में सीबीआई ने रेलवे के डिजीवनल पर्सनल अफसर व चीफ विजिलेंस कमिश्नर को भी गिरफ्तार किया था।

जून 2014 : गाजियाबाद में कम्बाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट के प्रश्न पत्र बैंक के जिस लॉकर में रखे थे, इसकी सील में टैंपरिंग मिली थी। इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

जून 2013 : एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर और दिल्ली में आरपीएफ कांस्टेबल की परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट करने वाले गैंग को पकड़ा था। इसका सरगना एक कोचिंग सेंटर का संचालक था।

मई 2011 : एआईईईई का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। सीबीएसई ने प्रश्न पत्र का सेट बदलकर तीन घंटे बाद परीक्षा कराई थी। इस मामले में एसटीएफ ने गाजियाबाद व लखनऊ से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

वर्ष 2009 : बीएड प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। एसटीएफ ने इस मामले में कई लोगों को पकड़ा था। यह परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय ने आयोजित कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed