फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   compensation of rupees 200 crores against premium of 771 crores in crop insurance

फसल बीमा में 771 करोड़ के प्रीमियम के लिए सिर्फ 200 करोड़ का मुआवजा

Fri, 15 Feb 2019 01:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 15 Feb 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
compensation of rupees 200 crores against premium of 771 crores in crop insurance
बजट किसान - फोटो : self
प्रदेश में 2018-19 में फसल बीमा योजना में 6 बीमा कंपनियों को प्रीमियम का 771.64 करोड़ रुपये जमा कराया गया है, जबकि कंपनियों ने फसलों को हुए नुकसान की भरपाई में किसानों को मात्र 200 करोड़ 9 हजार रुपये का मुआवजा बांटा है। बृहस्पतिवार को विधानसभा में कृषि मंत्री की ओर से यह जानकारी दिए जाने पर विपक्ष ने फसल बीमा योजना में भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाकर सर्वदलीय कमेटी से जांच की मांग की। उधर, सरकार ने विपक्ष के आरोप को निराधार बताते हुए जांच कराने से इनकार किया।
विज्ञापन


सपा के शैलेंद्र यादव ललई और निर्दलीय अमनमणि त्रिपाठी के सवाल के जवाब में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि फसल बीमा योजना के लिए खुली निविदा में 18 कंपनियों ने आवेदन किया था। इनमें से 6 बीमा कंपनियों को चयनित किया गया है। सपा सरकार के समय केवल दो ही बीमा कंपनियों की मनमर्जी चल रही थी।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और नरेंद्र वर्मा ने कहा कि फसल बीमा योजना में बीमा कंपनियों को 571 करोड़ रुपये ज्यादा दिया गया है। सरकार इस राशि को सीधे किसानों को देती तो हजारों किसानों को फायदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

15-20 प्रतिशत किसान ही कराते हैं फसल बीमा

compensation of rupees 200 crores against premium of 771 crores in crop insurance
बजट किसान - फोटो : self
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अभी 15 से 20 प्रतिशत किसान ही फसल बीमा करा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी किसान बीमा कराएं। जो किसान बीमा नहीं करा रहे हैं, उनकी फसल भी दैवी आपदा से खराब होने पर सरकार नियमानुसार मुआवजा देती है। जितने किसानों की फसल खराब हुई, उन्हें कंपनियों ने मुआवजा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed