फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Compensation distribution to farmers of Naimish Nagar Yojana begins

Lucknow News: नैमिष नगर योजना के किसानों को मुआवजा बंटना शुरू

Tue, 23 Sep 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Compensation distribution to farmers of Naimish Nagar Yojana begins
चेक देते एलडीए वीसी।
लखनऊ। सीतापुर रोड पर प्रस्तावित एलडीए की नैमिष नगर योजना के लिए एलडीए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन ले रहा है। सोमवार को नवरात्र के मौके पर एलडीए ने कई किसानों को कार्यालय बुलाकर उन्हें मुआवजे के चेक सौंपे।
विज्ञापन

एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पलहरी के भूस्वामी आदर्श यादव, अंबर और विद्यावती ने लगभग तीन बीघा जमीन दी है। सोमवार को तीनों भूस्वामियों को एलडीए वीसी ने उन्हें लगभग 2.30 करोड़ रुपये चेक के सौंपे। सचिव ने बताया कि नैमिष नगर में चौड़ी सड़कें, ग्रीन बेल्ट, पार्क, स्कूल, अस्पताल, कम्यूनिटी सेंटर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, व्यावसायिक केंद्र जैसी तमाम सुविधाएं होंगी। योजना के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों की लगभग 1500 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इनमें ग्राम भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर शामिल हैं। योजना के लिए जमीन जुटाने में लगभग 4,785 करोड़ रूपये का व्यय अनुमानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed