फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Company in-charge arrested for embezzling gold worth Rs 26.36 crore

Lucknow News: 26.36 करोड़ का सोना हड़पने का आरोपी कंपनी का प्रभारी गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Company in-charge arrested for embezzling gold worth Rs 26.36 crore
लखनऊ। मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड कंपनी के लखनऊ प्रभारी कमल सिंह को चौक पुलिस ने 18531.1 ग्राम सोना हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हड़पे गए सोने की कीमत 26.36 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि 12 दिसंबर 2024 को कंपनी के जीएम उमेश कुमार ने बालागंज निवासी कमल सिंह के खिलाफ खुदरा व थोक विक्रेताओं के साथ मिलकर कंपनी का 22 कैरेट शुद्धता वाला 18531.1 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में आरोप सही मिले। मंगलवार देर रात चौक पुलिस ने प्रेरणा स्थल के पास आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार किया। कंपनी के जीएम का यह भी आरोप था कि आरोपी कमल सिंह ने हड़पे गए सोने का इस्तेमाल संपत्तियों को खरीदने, शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने और स्वयं के आभूषण व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किया था। इंस्पेक्टर चौक का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed