फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   companies who are not depositing epf will not get payment

ईपीएफ जमा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के भुगतान पर रोक

Wed, 10 Aug 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
companies who are not depositing epf will not get payment
नोटिस और चेतावनी के बाद भी जिन कार्यदायी संस्थाआें ने कर्मचारियों का ईपीएफ जमा नहीं किया, उनका भुगतान रोका जाएगा। यह प्रतिबंध मई से लागू किया गया है, क्योंकि नगर निगम अप्रैल तक काभुगतान कर चुका है। इसके साथ ही जो कार्यदायी संस्थाएं ईपीएफ का पैसा नगर निगम से लेने के बावजूद उसे कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं कर रही हैं, उन्हें काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन

नगर में इस समय करीब 50 कार्यदायी संस्थाएं काम कर रही हैं। इनमें सबसे अधिक संस्थाएं सफाई कार्य में लगी हैं। नगर निगम के सभी विभागों में करीब 15 हजार कर्मचारी कार्यदायी संस्थाओं के जरिये लगे हैं। इनमें ज्यादातर कर्मचारियों का ईपीएफ जमा करने में फर्जीवाड़ा कर रही हैं। इसे लेकर नगर निगम प्रशासन ने करीब छह महीने पहले सभी कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी के साथ नोटिस भी जारी किए थे। उसके बाद भी संस्थाएं सुधर नहीं रही हैं।
विज्ञापन

ईपीएफ को लेकर होगी कार्यशाला
अप्रैल तक कार्यदायी संस्थाओं का भुगतान हो चुका है, मगर मई से आगे का जो भी भुगतान होगा वह तभी होगा जब कार्यदायी संस्थाएं सभी कर्मचारियों का ईपीएफ जमा करने का प्रमाण देंगी। ईपीएफ की जांच में जिन संस्थाओं का फर्जीवाड़ा सामने आएगा उन पर कार्रवाई की जाएगी। ईपीएफ को लेकर एक कार्यशाला भी होगी, जिसमें नगर निगम कर्मचारी, कार्यदायी संस्थाएं और ईपीएफ के अधिकारी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यमुनाधर चौहान, डिप्टी कलेक्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed