{"_id":"5f8214438ebc3e1a2257153d","slug":"community-park-will-develop-on-the-land-of-gram-samaj-lko-city-news-lko544605868","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की खाली जमीन पर बनेंगे कम्युनिटी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की खाली जमीन पर बनेंगे कम्युनिटी पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर कम्युनिटी पार्क विकसित होंगे। इससे पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ ही पोषण वाटिका तैयार करने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही हर ग्राम पंचायत में ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन सुनिश्चित करने को कम्पोस्ट पिट का निर्माण कार्य भी प्राथमिकता से होगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय क्रियान्वयन समन्वयन समिति की बैठक में यह निर्णय भी हुआ था कि हर गांव के पंचायत भवन में शासन स्तर पर संचालित विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की बुकलेट और इसका फ़ायदा उठाने से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी भी यहां मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ ही स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता व निगरानी को ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम को भी बेहतर बनाने का कार्य कराया जाएगा।
सीडीओ ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंतर्गत मिशन अन्त्योदय का सर्वे कार्य पूरा कराते हुए इसकी फीडिंग भी 15 अक्तूबर तक सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में समस्त विभागों के अधिकारी नोडल के रूप में नामित किए गए हैं, जो रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठकों में हिस्सेदारी करेंगे। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना में पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी मजरों को बराबर प्राथमिकता देते हुए सड़क व नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा।