फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   communal harmony may affect by the appeal of archbishop

आर्कबिशप की अपील से यूपी में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का अंदेशा, सतर्कता के निर्देश

Thu, 31 May 2018 12:13 PM IST
विष्णु मोहन, अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 May 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
communal harmony may affect by the appeal of archbishop
आर्कबिशप अनिल जोसेफ काउटो - फोटो : amar ujala
सरकार को अंदेशा है कि दिल्ली के आर्कबिशप अनिल जोसेफ काउटो ने देश के पादरियों से जो अपील की है, उसके दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। इसी वजह से राज्य के खुफिया विभाग ने गृह विभाग समेत डीजीपी मुख्यालय तक को जरूरी सुरक्षा इंतजाम रखे जाने की ताकीद की है। खुफिया विभाग ने अंदेशा जताया है कि बिशप की अपील पर कुछ संगठन भड़के हुए हैं और हिंसक वारदात हो सकती है। लिहाजा समय रहते एहतियात बरत लिया जाना उचित होगा।
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों आर्क बिशप ने सभी चर्चों के पादरियों को पत्र भेजकर प्रार्थना करने की अपील की थी। इसमें कहा गया है कि देश की धर्म निरपेक्षता खतरे में है और राजनीतिक हालात अशांत। बिशप ने अगले साल मई में होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए पादरियों से प्रार्थना करने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि मौजूदा अशांत राजनीतिक माहौल संविधान में निहित हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों और देश के धर्म निरपेक्ष ताने-बाने के लिए खतरा बन गया है।
विज्ञापन


बिशप की इस अपील पर भाजपा ने फौरन ही एतराज जता दिया था। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। दुबारा मोदी सरकार न बने, इसकेलिए अगर चर्च प्रार्थना करेंगे तो देश के दूसरे धर्म के लोग कीर्तन-पूजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के समावेशी विकास केलिए काम कर रही है। हम बिशप से केवल प्रगतिशील मानसिकता के साथ सोचने के लिए कह सकते हैं। कई अन्य भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न संगठनों की भी तीखी टिप्पणियां सामने आई थीं।

 

भड़क सकते हैं कुछ संगठन

communal harmony may affect by the appeal of archbishop
प्रवीण कुमार, डीआईजी कानून-व्यवस्था - फोटो : amar ujala
इस सरगर्मी व कुछ जगहों पर आई संघर्ष की नौबत को देखते हुए राज्य के खुफिया विभाग ने अंदेशा जताया है कि कुछ संगठन कभी भी भड़क सकते हैं। ऐसे हालात में संघर्ष व हिंसा हो सकती है। खुफिया विभाग ने इसके मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए जाने की सलाह दी है। कहा है कि चर्च, मिशनरी स्कूल व इनसे जुड़े अस्पतालों व अन्य संस्थाओं में सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कर लिए जाने चाहिए। लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपुर, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, आजमगढ़, बरेली, अलीगढ़ आदि जिलों में विशेष चौकसी बरते जाने की जरूरत जताई गई है।

'स्टेट इंटेलिजेंस के इस इनपुट से सभी जिलों को अवगत करा दिया गया है। जिन जिलों के लिए खास ताकीद की गई है, वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।'
- प्रवीण कुमार, डीआईजी कानून-व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed