{"_id":"673a0688c4665d536e063eba","slug":"committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-after-an-argument-with-family-members-lucknow-news-c-13-knp1002-956045-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिजनों से कहासुनी के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिजनों से कहासुनी के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Sun, 17 Nov 2024 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के भूहर ओवर ब्रिज के नीचे शनिवार देर रात मंडी समिति में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी कृष्ण गोपाल शर्मा (44) ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। शनिवार को शराब के नशे में घर पहुंचने पर परिजनों से उनकी कहासुनी हुई थी।
मूलरूप से हरदोई के संडीला सिंदुरिया बाग निवासी कृष्ण गोपाल पारा के भपटामऊ हर्ष नगर में परिवार संग रहते थे। शनिवार देर शाम वह ड्यूटी से शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे। इस बात को लेकर पत्नी और बच्चों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से चले गए। देर रात परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली। उनकी बेटी अंजली ने बताया कि शराब पीने की वजह से पिता के फेफड़ों में पानी भर गया था और इलाज भी चल रहा था। वह शराब नहीं छोड़ रहे थे। शनिवार को जब वह नशे में घर पहुंचे तो परिजनों ने इलाज न कराने की बात कह दी। इससे आहत होकर जान दे दी। परिवार में पत्नी वंदना शर्मा व बेटी आस्था है।