फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Commissioner visited jpnic

अचानक सुबह जेपीएनआईसी पहुंचे मंडलायुक्त

Thu, 11 Mar 2021 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Commissioner visited jpnic
शासन के निर्देश पर जेपीएनआईसी का निर्माण पूरा कर उपयोगी बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जहां शासन से छह महीने के अंदर जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश है।
विज्ञापन

वहीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मंगलवार को बैठक के 24 घंटे के अंदर ही मंडलायुक्त व एलडीए के चेयरमैन रंजन कुमार निरीक्षण करने जेपीएनआईसी पहुंच गए।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को जेपीएनआईसी के कामों पर एक रिपोर्ट मंडलायुक्त को देनी है।
मंडलायुक्त बुधवार सुबह करीब आठ बजे जेपीएनआईसी पहुंचे। 20 मिनट के निरीक्षण में उन्हें चारों तरफ उगी जंगली घास के अलावा धूल-मिट्टी से सने उपकरण और बिल्डिंग देखने को मिली।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि एलडीए के इंजीनियरों से मंडलायुक्त ने उन कामों की जानकारी मांगी है जो स्वीकृत डीपीआर या बजट से भिन्न कराए गए।
हालांकि, मंडलायुक्त ने खुद इस निरीक्षण को रूटीन कार्यवाही बताया। वहीं, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के तुरंत बाद निरीक्षण कुछ और ही संकेत दे रहे हैं। उनकेे साथ एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह, अधिशासी अभियंता प्रोजेक्ट आनंद मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने पूछा, कम बजट में कैसे करोगे काम
आवास विभाग भी पूर्व में न्यूनतम बजट खर्च कर जेपीएनआईसी प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश एलडीए को दे चुका है। एलडीए इस शासकीय प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था है। अब मंडलायुक्त सहित एलडीए के दूसरे अधिकारी इसके लिए प्रस्ताव बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed