फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Commercial Tax Commissioner gave instructions: Registration of traders will not be canceled only on the basis of electricity bill

वाणिज्यकर आयुक्त ने दिए निर्देश : सिर्फ बिजली बिल के आधार पर नहीं रद्द होगा व्यापारियों का पंजीयन

Wed, 29 Dec 2021 10:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Dec 2021 10:17 PM IST
सार

अपठनीय बिजली बिल के आधार पर एक व्यापारी का पंजीकरण रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद वाणिज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस ने सभी अधिकारियों को नियमावली के मुताबिक ही पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Commercial Tax Commissioner gave instructions: Registration of traders will not be canceled only on the basis of electricity bill
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली बिल के आधार व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण रद्द नहीं किया जा सकेगा। यानि व्यापारी द्वारा पंजीकरण कराते समय यदि गृह या संपत्तिकर या लीज एग्रीमेंट में से कोई एक भी दस्तावेज जमा किया गया है तो ऐसे मामलों में बिजली बिल के आधार पर पंजीकरण का निरस्तीकरण नहीं किया सकेगा। अपठनीय बिजली बिल के आधार पर एक व्यापारी का पंजीकरण रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद वाणिज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस ने सभी अधिकारियों को नियमावली के मुताबिक ही पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल विभाग के अधिकारी द्वारा एक व्यापारी का पंजीकरण इसलिए निरस्त कर दिया गया था कि पंजीकरण के लिए जमा दस्तावेजों के साथ लगाया गया बिजली का बिल पठनीय नहीं था। संबधित व्यापारी ने उस अधिकारी के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दिया था। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अधिकारी के कार्रवाई को अवैधानिक बताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर निर्णय देते हुए ‘कास्ट अवार्ड’ (व्यापारी को हुए नुकसान की भरपाई करने) का आदेश पारित किया था।
विज्ञापन


इस पर वाणिज्यकर आयुक्त ने भी सख्ती दिखाते हुए सभी जोन के एडिशनल, जाइंट व डिप्टी कमिश्नर और वाणिज्यकर अधिकारियों को जीएसटी अधिनियम की धारा-25 में निर्धारित प्रक्रिया केतहत ही व्यापारियों के पंजीकरण की कार्यवाही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने जीएसटी नियमावली के खंड ए और खंड बी में निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण की कार्यवाही करते हुए व्यापारियों की उत्पीड़न करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed