फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   commercial run of lucknow metro is soon to be start

लखनऊ मेट्रो स्टेशन बन रहे शहर के नए खान-पान के अड्डे, जल्द शुरू होगा कॉमर्शियल रन

Mon, 28 Aug 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Aug 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
commercial run of lucknow metro is soon to be start
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के प्राथमिकता सेक्शन पर बने स्टेशन शहर के नए खान-पान के अड्डे बनने जा रहे हैं। यह ईटिंग जॉइंट्स सभी आठ स्टेशनों पर बनाए गए हैं। कोनकोर्स लेवल पर ही यह सुविधा यात्रियों को उपलब्ध रहेगी।  मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि सभी आठ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में ऐसे ईटिंग जॉइंट्स को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


यह सुविधा कियोस्क और शॉप के रूप में होगी। खाने-पीने की सुविधा भी केवल कोनकोर्स लेवल तक ही सीमित होगी। इसके बाद प्लेटफार्म या ट्रेन के अंदर इस तरह के किसी सामान को लेकर नहीं जाने दिया जाएगा। कोनकोर्स लेवल पर बिना टिकट लिए भी यात्री इंतजार करते समय इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों पर अवध का स्वाद जैसे कबाब भी मौजूद रहे। इसका भी पूरा इंतजाम रहेगा। ईटिंग जॉइंट्स का सबसे बड़ा अड्डा सिंगारनगर, आलमबाग बस अड्डा और चारबाग स्टेशन होंगे। सिंगारनगर स्टेशन और आलमबाग स्टेशन पर जहां आधा दर्जन ऐसे स्पॉट होंगे, वहीं चारबाग मेट्रो स्टेशन पर अलग से एक कॉमर्शियल एरिया बनाया गया है। यहां 10 से अधिक शॉप और करीब एक दर्जन कियोस्क होंगे। इनका संचालन एक एजेंसी के जरिये लखनऊ मेट्रो कराएगा। इसकी चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह तय होगी कॉमर्श‌ियल रन की तारीख

commercial run of lucknow metro is soon to be start
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
इधर, लखनऊ मेट्रो में कॉमर्शियल रन शुरू होने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से जल्दी ही कॉमर्शियल रन शुरू करने का संकेत मिलने के बाद रविवार को भी एमडी कुमार केशव ने तैयारियों के लिए एक बैठक बुलाई। 

इसमें रॉलिंग स्टॉक से लेकर यात्रियों से जुड़ी दूसरी सुविधाओं का जायजा लिया गया। एमडी ने अपने स्टाफ को भी कहा कि अगले एक सप्ताह में तारीख तय कर ली जाएगी। ऐसे में कॉमर्शियल रन कभी भी शुरू हो सकता है। इसके लिए स्टाफ तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed