फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   comments on tcs to save social media

टीसीएस बचाने के लिए सोशल मीडिया पर लिखे जा रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Thu, 20 Jul 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Jul 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
comments on tcs to save social media
टीसीएस लखनऊ - फोटो : amar ujala

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय को बंद करने और यहां काम कर रहे दो हजार आईटी प्रोफेशनल्स को बाहर भेजने के टीसीएस के निर्णय के खिलाफ स्टाफ और लखनऊवासियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर जहां यह नाराजगी नजर आ रही है, वहीं प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करके भी समर्थन की अपील की जा रही है।

कर्मचारियों ने पिछले तीन दिन में मुख्यमंत्री योगी से दो बार मुलाकात की, तीन बार अपने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एक  बार कैंडल मार्च निकाला। उनका कहना है कि उनकी लड़ाई किसी से नहीं है, वे केवल यही चाहते हैं कि टीसीएस लखनऊ कार्यालय बंद न हो। इसी पर उनका कॅरिअर निर्भर है। 
विज्ञापन


लखनऊ के इंजीनियर छात्रों के लिए भी अपने ही शहर में काम करने का विकल्प यहां मुहैया होता है। शहर के लिए यह संस्थान बना रहना जरूरी है। ऐसे में टीसीएस प्रबंधन और प्रदेश सरकार, दोनों को कर्मचारियों और लखनऊ के हितों को देखते हुए मामले पर विचार करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सोशल मीडिया पर टीसीएस कर्मचारियों और लखनऊ वासियों का जोरदार अभियान जारी है। वे टीसीएस से संबंधित तथ्यों को सामने रखते हुए बता रहे हैं कि लखनऊ में इसे क्यों खत्म किया जा रहा है।

ट्विटर पर चल रहे कुछ इस तरह के कमेंट्स

comments on tcs to save social media
ट्विटर
- जब टीसीएस जयपुर, इंदौर और नागपुर में चल सकता है... तो लखनऊ में क्यों नहीं? आपको यूपी के साथ क्या दिक्कत है?  - @singh88_pallavi 

- यह टीसीएस लखनऊ का विस्थापन नहीं, बल्कि समस्त भावी टैलेंट और स्किल का यूपी से ट्रांसफर होगा। - @vinay_vsm 
- इस योगी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, वे कॉरपोरेट फ्रेंडली नहीं हैं। - @imgauravpandey 

- हमारे सामने बेंगलुरु, हैदराबाद के उदाहरण हैं, अगर हम लखनऊ को इसी तरह विकसित करना चाहते हैं, तो टीसीएस को कैसे अपना काम समेटने दे सकते हैं। - @anshuhcst

कृपया टीसीएस को बचाएं, यह चला गया तो लखनऊ और उत्तर प्रदेश की विकास की छवि को तगड़ा नुकसान होगा। - @StreakHk 
 

कांग्रेस ने कहा लखनऊ टीसीएस बंद, भुवनेश्वर चालु

comments on tcs to save social media
टीसीएस स्टाफ
उप्र कांग्रेस ने टीसीएस लखनऊ के बंद होने में सीएम योगी की अकर्मण्यता और गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया है। पूरे मामले पर प्रदेश और केंद्र सरकार की चुप्पी से आईटी प्रोफेशनल्स परेशान हैं, सरकार की संवेदनहीनता खत्म नहीं हो रही। 

पार्टी प्रवक्ता संजय वाजपेयी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि एक ओर लखनऊ में टीसीएस अपना काम समेटने जा रही है तो वहीं भुवनेश्वर में तीन हजार भर्तियां करने जा रही है। यह बताता है कि सरकार रोजगार देना तो दूर, बने बनाए रोजगार और अच्छी नौकरियां बचाने जितनी सक्षम भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed