{"_id":"68337e6356c7867a0a02f2f6","slug":"come-to-this-place-of-relief-from-the-scorching-sun-you-will-get-relief-cooling-points-have-been-made-at-20-places-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1220789-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चिलचिलाती धूप में राहत की ठौर में आइए, मिलेगा सुकून, 20 जगहों पर बने हैं कूलिंग पॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चिलचिलाती धूप में राहत की ठौर में आइए, मिलेगा सुकून, 20 जगहों पर बने हैं कूलिंग पॉइंट
विज्ञापन
लखनऊ। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में राहगीरों को राहत देने के लिए नगर निगम ने लालबाग, 1090, बर्लिंग्टन सहित शहर के 20 प्रमुख चौराहों पर ‘कूलिंग पॉइंट’ बनाए हैं। अलग-अलग जोन में बने इन विश्राम केंद्रों में शीतल पेयजल, बैठने के लिए सोफा और कूलर की ठंडी हवा का इंतजाम किया गया है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
अमर उजाला प्रतिनिध ने पड़ताल की तो 1090 चौराहे पर बने कूलिंग पॉइंट पर एक-दो लोग ही मिले। वहीं, आसपास पेड़ की छांव में दर्जनों लोग बैठकर पसीना पोंछते नजर आए। कुछ लोग पास में बनी फूड वेंडिंग मशीन से बोतलबंद पानी खरीदते मिले, जबकि बगल में ही कूलिंग पॉइंट में इसकी निशुल्क सुविधा है। कुछ राहगीरों से बात की तो पता चला कि उन्हें इस सुविधा की जानकारी ही नहीं थी।
बैनरों पर नहीं स्पष्ट जानकारी
कूलिंग पॉइंट के आसपास लगे बैनरों पर न तो स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं और न ही आकर्षक सूचना, जिससे लोग इनका लाभ उठा सकें। एक राहगीर ने बताया कि अगर यहां बैठने व शीतल पेयजल की व्यवस्था की बात बड़े अक्षरों में लिखी होती तो शायद हम रुकते। हमने सोचा ये किसी ऑफिस का इंतजाम है।