फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Collision between dumper and bike, young man lost his life

Lucknow News: डंपर व बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Collision between dumper and bike, young man lost his life
शहर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर में हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक देखते लोग। संवाद
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में आचार्य द्विवेदी नगर मोड़ के पास सोमवार तड़के अनियंत्रित डंपर व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे घायल को एम्स रेफर कर दिया गया। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कप्तान का पुरवा निवासी करन (18) व शिवा (17) सोमवार को तड़के बाइक से कहीं जा रहे थे। जेल रोड पर जैसे ही आचार्य द्विवेदी नगर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। डंपर चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन


दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में डॉ. एसके पटेल ने घायल करन को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर शिवा को एम्स रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल राजेश सिंह का कहना है कि डंपर व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed