{"_id":"5cf37402bdec220717716f66","slug":"colleges-of-amethi-will-come-under-lohia-awadh-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के डिग्री कॉलेज अब लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अधीन होंगे, राज्यपाल ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के डिग्री कॉलेज अब लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अधीन होंगे, राज्यपाल ने दी मंजूरी
Sun, 02 Jun 2019 12:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक
- फोटो : डेमो
अमेठी जिले के महाविद्यालय अब डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के अधीन आ गए हैं। इस संबंध में राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को उप्र. राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश 2019 को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
मौजूदा समय राज्य विधान मंडल सत्र में न होने और विषय की तात्कालिकता को देखते हुए राज्यपाल ने कैबिनेट के प्रस्ताव को विधिक परीक्षण के बाद अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अध्यादेश की पत्रावली राजभवन को 29 मई को राज्य सरकार से प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
अब तक अमेठी के डिग्री कॉलेज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के क्षेत्राधिकार में थे। अमेठी की कानपुर से दूरी ज्यादा होने के कारण वर्तमान अध्यादेश के माध्यम से अमेठी के महाविद्यालयों को अयोध्या स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में किया गया है।
विज्ञापन