फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   colleges also start political science course

लविवि के बाद कॉलेज में भी होगी राजनीति शास्त्र की पढ़ाई, अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज ने एमए राजनीति शास्त्र पाठ्यक्रम शुरू करने का किया फैसला

Fri, 29 Jan 2021 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
colleges also start political science course
पिछले तीन साल से परास्नातक स्तर पर विद्यार्थियों की पहली पसंद बने राजनीतिशास्त्र की पढ़ाई अब लविवि परिसर के बाहर भी होगी। अभी तक लविवि से सहयुक्त किसी भी कॉलेज में परास्नातक स्तर पर राजनीति शास्त्र की पढ़ाई नहीं होती है। पिछले तीन साल में कला संकाय में सबसे ज्यादा मारामारी राजनीति शास्त्र में ही रही है। इसको देखते हुए अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज ने एमए राजनीति शास्त्र पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। महाविद्यालय में इसके साथ ही एमकॉम के लिए भी आवेदन किया है।
विज्ञापन

देश में राजनीति शास्त्र की पढ़ाई सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय में ही हुई थी। इतने लंबे समय तक परिसर में ही इसकी पढ़ाई हो रही है। नगर निगम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर स्थापित महाविद्यालय में सभी पाठ्यक्रमों की फीस बेहद कम है। महाविद्यालय में कला संकाय के तहत स्नातक स्तर पर 160 सीटें हिंदी साहित्य, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, उर्दू, शिक्षा शास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, अरब कल्चर विषयों के साथ हैं। इसके साथ वाणिज्य संकाय में 80 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

स्थायी सहयुक्तता की वजह से रुकी थी मान्यता
लविवि के नियमों की वजह से बगैर स्थायी मान्यता के नए पाठ्यक्रमों की मान्यता नहीं दी जाती है। कॉलेज की स्थापना वर्ष 2003 में की गई। जुलाई 2003 से जून 2010 तक महाविद्यालय अमीनाबाद इंटर कॉलेज परिसर में संचालित हुआ। जुलाई 2010 में इसे अपने निजी भवन सुरेंद्र नगर (इस्माइलगंज) फैजाबाद रोड पर स्थानांतरित किया गया। अगस्त 2018 में कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कालेज’ कर दिया गया है। इसके बावजूद अभी तक यहां स्थायी प्राचार्य नहीं था। इस साल यहां स्थायी प्राचार्य नियुक्त हो गया है। इसके बाद यहां नए पाठ्यक्रमों की मान्यता का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सेवा में है काफी मांग
राजनीतिशास्त्र विषय इस समय सिविल सेवा में काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सफलता का प्रतिशत काफी अच्छा है। इसी वजह से विद्यार्थियों में राजनीति शास्त्र विषय लेने का काफी उत्साह रहता है।

राजनीतिशास्त्र विषय इस समय विद्यार्थियों में काफी पसंद किया जा रहा है। इसलिए महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र की पढ़ाई शुरू करने की व्यवस्था की जा रही है। एमकॉम की पढ़ाई भी इसी के साथ शुरू की जाएगी।
डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय, प्राचार्य, अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed