फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coldest day of season

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

Sat, 23 Jan 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
coldest day of season
कांटों सी चुभतीं सर्द हवाओं के बीच शुक्रवार इस सीजन में राजधानी का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन में कई बार सूरज ने आंख दिखाने की कोशिश करता, लेकिन कोहरे की चादर के चलते धूप फिर दुबक जाती।
विज्ञापन

इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान भी 24 घंटे में सात डिग्री का गोता लगाकर 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा 6.3 डिग्री रहा। यह बृहस्पतिवार की तुलना में 4.6 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक न्यूनतम तापमान छह और सात डिग्री के बीच बना रहने के आसार जताए हैं। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान घने कोहरे और गलन के आसार भी जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के बाद से ठंड की शुरुआत मानें तो अब तक दिन का तापमान कभी इतना नहीं गिरा। मध्य नवंबर से जनवरी में अब तक यह 17 से 28 डिग्री के बीच उतरता-चढ़ता रहा है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, आने वाले दिनों में रुक-रुक कर गलन भरी हवाएं भी चलेंगी।
सुबह से छाई कोहरे की चादर
राजधानीवासी शुक्रवार को सोकर उठे तो शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। घर से निकले लोगों को गलन भरी हवा ने सताया। दोपहर दो से तीन बजे के बीच कहीं-कहीं धूप निकली, लेकिन यह भी मिनटों में गायब हो गई। इस दौरान ठंडी हवाओं ने खूब परेशान किया।
जनवरी में मौसम में रहा उतार-चढ़ाव
मौसमी उतार-चढ़ाव के लिहाज से जनवरी में पारे की चाल कई बार गड़बड़ाई। साल की शुरुआत में जहां राजधानी में न्यूनतम पारा 0.5 रहा तो सात जनवरी पिछले 12 सालों में सबसे गर्म भी रही। उस दिन अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री था।

दिसंबर में चार से 16 डिग्री तक रहा न्यूनतम पारा
दिसंबर की सर्दियों में अधिकतम तापमान जहां 18 से 27 डिग्री के बीच रहा तो न्यूनतम पारा चार से 15.5 डिग्री के करीब तक था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये बदलाव होते रहे।
बीते एक हफ्ते का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 जनवरी 20.0 5.4
16 जनवरी 21.3 6.4
17 जनवरी 19.8 7.3
18 जनवरी 19.0 10.0
20 जनवरी 23.6 10.6
21 जनवरी 22.6 11.9
दिसंबर में तापमान का हाल
तारीख अधिकतम न्यूनतम
27 दिसंबर 23.2 7.5
28 दिसंबर 22.8 5.9
29 दिसंबर 22.4 10.0
30 दिसंबर 22.0 8.4
31 दिसंबर 22.4 06.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed