फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cold winds increased the coolness amid fog, mercury dropped

Lucknow News: कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंंडक, लुढ़का पारा

Thu, 21 Nov 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cold winds increased the coolness amid fog, mercury dropped
रायबरेली में बुधवार को शहर में कोहरा से होकर निकलते बाइक सवार।
रायबरेली। घने कोहरे के साथ बुधवार सुबह सर्दी ने जिले में भी दस्तक दे दी। लोग सुबह से ही गर्म कपड़े पहनकर सड़क पर आवागमन करते नजर आए। कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार में भी ब्रेक लग गया। जिलेभर में पूरे दिन धुंध और कोहरा छाया रहा। दोपहर में कुछ घंटे के लिए हल्की धूप निकली। इस दौरान 24 घंटे के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम में अचानक हुए बदलाव से जनजीवन पर खासा असर दिखाई दिया। लोगों को सर्दी से बचने के लिए इंतजाम करने पड़े। घरों की अलमारियों में बंद स्वेटर, जैकेट निकल आए। वहीं, रात और सुबह में गलन का अहसास होने लगा है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सर्दी सताएगी।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की सुबह कोहरे के आगोश में रही, तो सर्द हवा ने ठंडक का अहसास कराया। सुबह ज्यादा ठंड होने से जो लोग सुबह टहलने के लिए निकलते थे, वे देरी से निकले। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा रहा और इस दौरान दृश्यता 50 मीटर रही। जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह छह बजे तो दृश्यता 10 मीटर थी, जिस कारण भारी वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। दिन बढ़ा तो कोहरा कम हुआ लेकिन धुंध बनी रही, साथ ही हल्की धूप भी निकली। दोपहर तीन बजे तक ही धूप रही और उसके बाद धुंध का असर बढ़ गया। शाम होते ही तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के कारण जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या कम दिखी। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। दोनों तापमान औसत से पांच डिग्री कम रहे। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि पछुवा हवा चलने से सर्दी बढ़ रही है। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। साथ ही कोहरा भी घना होगा।

बाजारों में लौटने लगी रौनक
बुधवार को सर्दी ने जिस तरह के तेवर दिखाए हैं, उससे ऊनी कपड़ों के बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। अभी तक यह बाजार ठंडा पड़ा हुआ था। अधिकतम तापमान 30 डिग्री होने से दोपहर में गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ रही थी। वहीं, बुधवार को पूरे दिन लोग गर्म कपड़े पहने रहे। इसका असर बाजार पर भी हुआ है। बाजारों में लोगों ने गर्म कपड़ों, ऊनी रजाई, जैकेट खरीदना शुरू कर दिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार अभी तक बाजार में मंदी रही है। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ बाजार की मंदी कम होगी।


फसलों के लिए लाभदायक है सर्दी
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि अधिकतम तापमान के गिरने से गेहूं की फसल को फायदा है। किसान इस समय गेहूं की बोआई कर रहे हैं और कोहरा व सर्दी पड़ने से खेतों में नमी होगी, जिससे सिंचाई का खर्च कम होगा। वहीं, शुरुआत में ही सर्दी अच्छी पड़ी तो गेहूं के दाने का आकार बढ़ जाएगा। इससे किसानों को अच्छी उपज मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed