{"_id":"63b28cd88fe04e79a4039933","slug":"cold-wave-till-5-january-predicts-meteorological-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: पांच जनवरी तक और तीखे होंगे गलन भरी ठंड के तेवर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: पांच जनवरी तक और तीखे होंगे गलन भरी ठंड के तेवर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Mon, 02 Jan 2023 01:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Jan 2023 01:25 PM IST
सार
यूपी में पांच जनवरी तक गलन भरी ठंड के तेवर तीखे रहेंगे। इस संबंध में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। रविवार को मेरठ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी के पहले सप्ताह में गलन भरी ठंड के तेवर और तीखे होने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में पांच जनवरी तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों को ऑरेंज व कुछ को येलो अलर्ट पर रखा है। रविवार को भी दिन और रात के तापमान में दर्ज हुए कम अंतर, घने कोहरे और भरपूर गलन ने पहाड़ों सी बर्फीली ठंड से बेहाल किया। मेरठ प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा रहा।
विज्ञापन
मेरठ में दिन का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि झांसी में 5.6 और मुजफ्फरनगर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान इन शहरों में क्रमश: 16.2, 18.3 और 12.8 डिग्री रहा। वाराणसी, बलिया, बहराइच भी ठंडे स्थान रहे। यहां दिन का अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, पांच जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा रहने, कोल्ड-डे और कोल्ड वेव की स्थितियां बनी रहेंगी। सीतापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बिजनौर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में कहीं ज्यादा तो कहीं सिर्फ ठंडे दिनों की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस का दावा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में जुड़ेंगे लाखों लोग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - परिवार कल्याण की सेहत बिगाड़ रहे अवैध अस्पताल, निजी अस्पतालों की जांच के निर्देश
यहां अत्यधिक घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एसकेनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बंदाऊं और आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।