फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cold wave in UP: Minimum temperature made record

यूपी में शीतलहर: न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड, लखनऊ-अयोध्या सहित इन जिलों के लिए अलर्ट घोषित

Sat, 20 Jan 2024 08:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Jan 2024 08:34 PM IST
सार

यूपी में शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य से नीचे गए हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। 

 

विज्ञापन
Cold wave in UP: Minimum temperature made record
लखनऊ के अलर्ट घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लोग इस वक्त ठंड से ठिठुर रहे हैं। गलन इतनी ज्यादा है कि ठंड से बचने के उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। शनिवार को चुर्क और बलिया शीत लहर की चपेट में रहे। चुर्क में न्यूनतम तापमान में प्रदेश में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बलिया में पारा 5 डिग्री रहा। जबकि कानपुर और लखीमपुर खीरी में दिन का तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ और इन दोनों इलाकों में प्रदेश में सबसे ठंडे दिन रिकार्ड हुए। लखनऊ बहुत पीछे नहीं रहा यहां भी अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर लखनऊ और अयोध्या समेत प्रदेश के कई इलाकों के लिए चेतावनी भी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस वक्त जेट स्ट्रीम सक्रिय है। इनकी रफ्तार शनिवार को 130 से 140 नॉट रही। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। अगले 48 घंटे में दिन का पारा दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


लखनऊ और अयोध्या समेत कई इलाकों में ठंड का अलर्ट
लखनऊ, गोंडा, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुरनगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायरबरेली, कासगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में अत्यधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, संत रविदासनगर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीगंज, महाराजगंज, कानपुर देहात,इटावा, औरैया, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर और आसपास आरेंज व येलो अलर्ट जारी करते हुए, यहां भी ठंड से सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


अयोध्या और लखनऊ में अधिक ठंड रहने का अलर्ट जारी
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मौसम विभाग इस वक्त हाई अलर्ट पर है। इसके तहत मौसम वैज्ञानिक लगातार मौसम पर नजर रखें है। अलग से अयोध्या के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में हर किसी की जिज्ञासा अयोध्या में मौसम को लेकर है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्यम कोहरा रहेगा। ठंड वर्तमान में जिस तरह से है, उसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। अयोध्या में मध्यम कोहरे का अनुमान जताया गया है, दृश्यता अगले दो दिन 400 से 800 मीटर तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed