फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coal demand to be fulfill by 2016

खत्म हो जाएगी 2016 तक कोयले की किल्लत

Fri, 14 Feb 2014 09:09 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Feb 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
coal demand to be fulfill by 2016

देश में कोयले की कमी के कारण कई पावर प्रोजेक्ट चल नहीं पा रहे हैं, लेकिन कोयले की यह कमी वर्ष 2016 के बाद नहीं रहेगी।

विज्ञापन


आठ साल से फंसी छत्तीसगढ़, उड़ीसा व झारखंड की तीन रेल लाइन को वन विभाग की मंजूरी मिल गई है। ये रेल लाइनें कोल ब्लॉक को सीधे जोड़ती हैं। इनकी मंजूरी मिलने से देश में कोयले की कोई कमी नहीं रह जाएगी।

अभी कोल इंडिया देश की जरूरत का 65 प्रतिशत कोयला ही सप्लाई कर पा रहा है। यह जानकारी केंद्रीय सचिवालय में तैनात अपर सचिव अनिल स्वरूप ने दी।

इसके साथ ही यूपी में भी केंद्र की तर्ज पर प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप बनाया जाएगा। यह ग्रुप एक हजार करोड़ रुपये के ऊपर के निवेश पर नजर रखेगा। जहां भी दिक्कत आएगी, उन्हें यह ग्रुप दूर करेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने केंद्र के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के चेयरमैन अनिल स्वरूप के साथ गुरुवार को हुई बैठक में दी।

सिस्टम पारदर्शी कर दीजिए, समस्याएं खत्म
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल स्वरूप ने परिचर्चा में कहा कि सिस्टम को पारदर्शी बना दीजिए, समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी।

प्रोजेक्ट की फाइल कहां फंसी है इसकी जानकारी वेब पोर्टल पर ही लोगों को मिल जानी चाहिए। तकनीक का जितना अधिक इस्तेमाल होगा, भ्रष्टाचार उतनी ही तेज गति से खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed