{"_id":"6555297704ee8a7e4607a477","slug":"cms-international-olympiyad-lucknow-news-c-13-lko1027-492224-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड क्वांटा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड क्वांटा शुरू
Thu, 16 Nov 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सीएमएस में अन्तरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड क्वांटा-2023 का बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुभारंभ किया। 19 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में देश के साथ रूस, ब्राजील, नेपाल, थाईलैंड, मलयेशिया, जर्मनी व श्रीलंका के छात्र शामिल हुए और अपने-अपने देश की संस्कृति को प्रदर्शित किया। बृहस्पतिवार को होने वाले मैथमेटिक्स, मेन्टल एबिलिटी क्विज का लिखित व फाइनल राउंड और वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र प्रतिभाग करेंगे।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विज्ञान का उपयोग मानवता की भलाई व उत्थान के लिए हो। बाल वैज्ञानिकों को इसका उपयोग रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए। प्रेसवार्ता में स्टूडेंट रिसर्च सेंटर, जर्मनी के छात्रों ने कहा कि विज्ञान का उपयोग मानवता के पक्ष में होना चाहिए। मास्को केमिकल लेसियम, रूस के छात्रों ने कहा कि विश्व के सभी वैज्ञानिकों को चिंतन करना चाहिए कि हम विज्ञान का उपयोग कैसे करें, जिससे कि मानवता फलती-फूलती रहे।
सीएमएस संस्थापक डाॅ. जगदीश गांधी ने कहा कि यह ओलम्पियाड भावी वैज्ञानिकों को विज्ञान का उपयोग मानवता की खुशहाली के लिए करने के लिए प्रेरित करेगा। संस्थान के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि ‘क्वान्टा-2023 की प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। इनमें मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज का लिखित राउंड एवं फाइनल राउण्ड एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रमुख हैं। देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों व शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।